22 लोग जिला बदर, प्रशासन ने मांगा फीडबैक
ग्रेटर नोएडा। जनपद में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने 22 व्यक्तियों को जिला बदर किया हुआ है। उनके संबंध में आम लोगों से फीड बैक मांगा गया है। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि जनपद में 22 व्यक्ति जिला बदर है। अगर इनमें से कोई भी व्यक्ति जनपद की सीमा में दिखाई देते हैं तो उसकी सूचना पुलिस को दी जा सकती है। बादलपुर कोतवाली के गांव डेयरी मच्छा निवासी लखन, ग्राम सुनपुरा निवासी नितिन, नोएडा क्षेत्र के गांव इलाहबास निवासी सुमित, दनकौर क्षेत्र के ग्राम भट्टा निवासी संदीप, ग्रेनो के ग्राम जमालपुर निवासी करतार सिंह, बहलोलपुर निवासी बिजेंद्र, तुगलपुर निवासी जितेंद्र, कस्बा निवासी विक्रम, जारचा कोतवाली के मिलक खटाना गांव निवासी कुलदीप, नोएडा के सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर निवासी विशाल, जारचा कोतवाली क्षेत्र के सिलारपुर गांव निवासी बादल, बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर निवासी ओमपाल। वहीं रबुपुरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादलपुर निवासी पवन, संजय, नरेंद्र, ग्राम मियाना निवासी गोलू, जेवर कोतवाली के ग्राम सहाबनगर निवासी राकेश शामिल है। ब्यूरो