फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप के लिए कुलपति को भेजेंगे पोस्टकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लैपटॉप के लिए कुलपति को एनएसयूआई भेजेगा पोस्टकार्ड
विज्ञापन

नई दिल्ली। डीयू में वर्ष 2013 में फोर इयर प्रोग्राम लागू होने पर पढ़ाई के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर के लैपटॉप दिए गए थे। 2014 में फोर इयर प्रोग्राम की वापसी के बाद इन लैपटॉप को वापस ले लिया गया था। अब एनएसयूआई ने लैपटॉप वापस दिलाने के लिए मंगलवार से एक अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत कुलपति को पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। मोतीलाल कॉलेज में जाकर मंगलवार को छात्रों को पोस्टकार्ड भरने के लिए दिए गए। एनएसयूआई का कहना है कि 30 हजार छात्र ये पोस्टकार्ड भेजेंगे। इस अभियान से 64 कॉलेज के छात्रों को जोड़ा जाएगा। इन लैपटॉप के लिए पहले बीमे के तौर पर 500 से 1000 रुपए तक लिए गए थे। एनएसयूआई की मांग है कि छात्रों को फिर से लैपटॉप बांटा जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें