फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 हजार छात्र छात्राओं को दाखिले के लिये आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
42 हजार छात्र-छात्राओं को दाखिला दिलाने के लिए आवेदन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में इस आवेदन पर आज होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी स्कूल के दसवीं कक्षा में फेल 42 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को दोबारा दाखिला दिलाने के लिए हाईकोर्ट में आवेदन दायर किया गया है। इस आवेदन पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। इससे पहले इस मामले में 443 छात्रों की ओर से जनहित याचिका विचाराधीन है। हाईकोर्ट इस याचिका पर पहले ही दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग चुकी है। हाईकोर्ट में दायर आवेदन में कहा गया है कि इस साल सरकारी स्कूल के 1,36,663 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। इनमें 94,160 छात्र पास हुए थे और कुल 42,503 छात्र फेल हो गए थे। इन छात्रों को सरकारी स्कूलों में दोबारा दाखिला देने से इनकार कर दिया गया था। याचिका में कहा गया है कि इन 42503 छात्रों में से ज्यादातर की दसवीं कक्षा में कंपार्टमेंट आई थी। इसकी परीक्षा जुलाई 2018 में हुई थी जिसका नतीजा आठ अगस्त 2018 को आया था। इस परीक्षा में यह छात्र फेल हो गए थे, लेकिन उन्हें दोबारा दाखिला न देकर नेशनल ओपन स्कूल में दाखिला लेने के लिए कहा गया। छात्रों की ओर से अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने आवेदन दायर कर कहा है कि फेल छात्रों को सरकारी स्कूलों द्वारा दोबारा दाखिला न दिया जाना दिल्ली एजुकेशन रूल्स 1973 के रूल 138 का खुला उल्लंघन है। गौरतलब है कि गोकुल पुरी स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में पढ़ने वाली 160 छात्राओं कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल हो गई। अब इन्हें दोबारा कंपार्टमेंट की परीक्षा देनी है। यह छात्राएं दोबारा कंपार्टमेंट की परीक्षा नहीं देना चाहती हैं और दोबारा दसवीं में दाखिला चाहती हैं, लेकिन स्कूल इन्हें भी दाखिला देने से मना कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें