मौलवियों ने पुजारियों को मिठाई खिलाकर मनाई ईद
नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके में बकरीद का त्योहार धार्मिक और साम्प्रदायिक एकता के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम मौलवियों ने पुजारियों का मुंह मीठा करवाकर भाईचारे की मिसाल पेश की। इसके साथ ही लोगों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सलामती के लिए दुआएं की। इस कार्यक्रम का आयोजन सीलमपुर से आप विधायक हाजी इशराक खान के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने शास्त्री पार्क के बाबा श्यामगिरी मंदिर से आए महंत रमनगिरी को मिठाई खिलाकर ईद की खुशी साझा की। इसके साथ ही अमन कमेटी के सदस्य खालिद बाबा ने मौजूद अन्य पुजारियों को मिठाई खिलाई। इस मौके पर विधायक ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह की सैलरी दान में देने की बात कही। वहीं समाजसेवी नवीन चौधरी ने मौलवियों को मिठाई खिलाकर समाज में शांति और प्रेम का संदेश दिया। ब्यूरो