फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी पूरी नहीं हुई है डीपीएस पर समिति की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक पूरी नहीं हुई डीपीएस मामले की जांच
विज्ञापन

प्रशासन ने आरटीआई का दिया जवाब, स्कूल को बचाने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा अधिकार आंदोलन के एक पदाधिकारी ने आरटीआई में डीपीएस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति की जांच रिपोर्ट मांगी थी। जवाब में प्रशासन ने जांच पूरी नहीं होने की जानकारी दी है। आरटीआई कर्ता ए के सिंह का कहना है कि प्रशासन जांच में देरी कर रहा है, ताकि स्कूल को लाभ पहुंचाया जा सके। डीपीएस स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद डीएम ने एक समिति का गठन किया था। समिति को स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था की जांच सौंपी थी। एडीएम प्रशासन जांच अधिकारी है। तत्कालीन एडीएम कुमार विनीत ने तबादला होने से पहले जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी। एक अगस्त को एके सिंह ने आरटीआई डालकर जांच रिपोर्ट मांगी थी। एके सिंह ने बताया कि मंगलवार को जवाब मिला है। जिसमें चार अगस्त की तिथि डाली है। साथ ही कहा कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जबकि एडीएम का तबादला भी हो चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें