किसान कामगार मोर्चा ने चलाया जनजागरण अभियान
जेवर। किसान कामगार मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार से गांव-गांव जाकर किसानों व बेरोजगार युवाओं को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान की शुरुआत जेवर के गोपालगढ़ गांव से की गई। मोर्चा के अध्यक्ष ओमपाल तालान ने बताया कि गांव-गांव जाकर युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके 20 सितंबर को नोएडा की सैमसंग कंपनी के मुख्य गेट पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय युवाओं को जबतक उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक किसान कामगार मोर्चा संगठन का यह आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को अभियान की शुरुआत गांव गोपालगढ़ से होते मेहंदीपुर अलियांबाद, झुप्पा, छातंगा आदि गांवों में पहुंची। ब्यूरो