रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि अबतक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दादरी कोतवाली के एसएसआई ब्रज सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि युवक ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहा था। तभी नींद की झपकी आने से गिरकर उसकी मौत हो गई। ब्यूरो