फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा में अध्ययन के साथ ही पर्सनालिटी डेवलेपमेंट भी जरूरी: एन बेनवेट

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अध्ययन के साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट भी जरूरी’
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। व्यावसायिक अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज जैसे बीबीए और बीसीए विद्यार्थियों को सीधे नौकरियां उपलब्ध करवा सकते हैं। यदि विद्यार्थी क्लास रूम में स्टडीज के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट तथा स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान दें। यह बात जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बीबीए, बीसीए छात्रों के प्रथम ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. डीके बेनवेट ने कही। कार्यक्रम में ‘कारपोरेट एक्सपेकटेशन्स एंड स्किल्स फॉर एस्पायरिंग प्रोफेशनल्स इन द डिजिटल एरा’ आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि हॉलैंड फिएट प्राइवेट लिमिटेड के जीएम राहुल चंदेल ने कहा कारपोरेट जगत में हमेशा नौकरी उपलब्ध रहती है, जरूरत बस इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से स्वयं को अपडेट करते रहने की है। संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, निदेशक प्रोफेसर दिलीप सिंह ने शिक्षण कार्यक्रम का वर्णन किया। इस मौके पर डॉ. आर अग्रवाल, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. मुकुल गुप्ता, रिपु धवन गौर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें