छात्रों को बताए बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के गुर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनओआईटी कॉलेज में सोमवार को गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध बीटेक प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आईटी, एमई और ईसीई व डिप्लोमा इन फार्मेसी के फाउंडर बैच के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एंटरप्रेन्योर और चार्टर्ड एकाउंटेंट मनीष अग्रवाल ने छात्रों को बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा सकारात्मक नजरिया रखना चाहिए। शैैक्षिक संस्थान दुनिया की नई तकनीक सिखाने के साथ ही मानवीय भावनाओं और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों को भी विकसित करता है, जो छात्रों को कामयाब प्रोफेशनल के साथ ही बेहतरीन इंसान भी बनाता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन बीएल गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, निदेशक डॉ. भट्टाचार्य, संस्थान की निदेशिका डॉ. शिवानी जोशी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो