फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकेंगी महिलाएं
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पिछले साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के दिन यूपी रोडवेज की बसों में महिलाएं निशुल्क सफर कर सकेंगी। इस संबंध में रोडवेज मुख्यालय ने सभी डिपो को आदेश जारी कर दिए हैं। यह व्यवस्था 25 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 26 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर निशुल्क किया था। इस साल भी यह सुविधा जारी रखी गई है। ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। इसका आदेश मुख्यालय से आ गया है। वहीं सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उस दिन जरूरत के हिसाब से रूटों पर बसें भेजी जाएंगी। किराया नहीं लेने के संबंध में चालकों व परिचालकों को भी जानकारी दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें