दुकानदारों के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की एक सोसायटी के लोगों ने रविवार को दुकानदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने दुकानदारों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, प्रदर्शन के बाद दुकानदारों ने आश्वासन देकर सोसायटी के लोगों को शांत कराया। सोसायटी निवासियों का आरोप है कि दुकानदारों ने दुकान के बाहर सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे सोसायटी के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सोसायटी के लोगों ने दुकानदारों को गंदगी नहीं फैलाने व जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। ब्यूरो