फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौकरी पाने नहीं बल्कि देने लायक बनना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी देने लायक बनना होगा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क के शारदा विश्वविद्यालय में रविवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान नए छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के नियम-कायदों, मापदंड और संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई। रैकिंग के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नए छात्र-छात्राओं बताया कि वे नौकरी पाने के लिए पढ़ाई नहीं करें, बल्कि नौकरी देने लायक बनाने के लिए पढ़ाई करें। कुलपति डॉ. जीआरसी रेड्डी ने कहा कि शोध के उत्कृष्ट सुविधाओं की जानकारी नए छात्रों को दी गई है। इस बार नए सत्र में कई कोर्स में बदलाव किए गए हैं, ताकि छात्रों को भविष्य में अपना स्टार्टअप करने में मदद मिल सके। चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि अपने सपने को पूरा करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी विवि प्रबंधन और छात्रों की है। मुख्य अतिथि डालमिया समूह के अध्यक्ष संजय डालमिया और मानव संसाधन के निदेशक राज कमल गुप्ता ने भी छात्रों से अपने अनुभवों को साझा किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें