फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परी चौक पर जाम देख एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परी चौक पर जाम देख चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर
- सादे कपड़ों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
परी चौक से गुजरने के दौरान शनिवार रात लगे जाम को देखकर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज संजीव बालियान को लाइन हाजिर कर दिया। सादे कपड़ों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा जाम में दस मिनट तक फंसे रहे थे। इससे पहले जेवर विधायक ने भी इस मामले की शिकायत पूर्व में यूपी व नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर की थी। बताया गया है कि शनिवार रात एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा सादा कपड़ों में अपने वाहन में सवार होकर परी चौक से गुजर रहे थे। इस दौरान यहां जाम की स्थिति बनी हुई थी और पुलिसकर्मी सड़क पर नहीं दिख रहे थे। जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जाम के चलते एसएसपी को भी यहां लगभग दस मिनट रुके रहना पड़ा। उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था। इसके बाद उन्होंने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें