जेएनयू में अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में बृहस्पतिवार रात को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जेएनयू एबीवीपी की ओर से साबरमती ढाबे पर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वामपंथी छात्र भी शामिल हुए। ब्यूरो