फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ लागत से होगा खटाना नहर का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चार करोड़ की लागत से होगा गंगनहर का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

जारचा। दादरी तहसील क्षेत्र मेंखटाना गांव के पास गंगनहर का होगा सौंदर्यीकरण चार करोड़ रुपये की लागत से होगा। नहर के दोनों तरफ घाट बनेंगे। प्रशासन यहां पर मिनी ब्रजघाट बनाने की तैयारी में है। सिंचाई विभाग ने निरीक्षण करके के बाद प्रस्ताव शासन को भेजकर बजट की मांग की है। खटाना ग्राम प्रधान पति जयबीर सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के पास गांव के लोग गंगनहर की पटरी के किनारे कचरा डाल रहे हैं। बाद में उस कचरे को नहर में बहा देते हैं। इससे नहर का पानी दूषित हो रहा है। कचरे का ढेर लगा होने से यात्रियों को परेशानी हो रहा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग से करते हुए नहर की दोनों पटरियों का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की थी। जिस पर सिंचाई विभाग ऊपरी माट शाखा खंड गंग नहर खुर्जा बुलंदशहर ने पत्र भेजा है। जानकारी दी है कि उनकी मांग के अनुसार विभाग ने नहर का निरीक्षण करा लिया है। गांव की सीमा की दोनों पटरियों को पक्का कराकर नहर में पिचिंग घाट व बैरिकेडिंग कराई जाएगी। इस पर चार करोड़ खर्च आएगा। बजट का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पैसा पास होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें