फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय गायिका विधि शर्मा के मधुर स्वरों पर मंत्रमुग्ध हुई दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
विधि शर्मा के मधुर स्वरों पर मंत्रमुग्ध हुई दिल्ली
विज्ञापन


- सीजन्स विद कृष्णा के साथ देशभक्ति गीतों की भी हुई पेशकश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शास्त्रीय गायिका विधि शर्मा ने अपने गायकी के अंदाज-ए-बयां से दिल्ली को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह मौका था इंडिया हैबिटेट सेंटर में संगीतमय कृष्ण संध्या का जब दर्शक भजनों की लय पर कृष्ण भक्तिरस में डूब गए। सीकेआरडीटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगीतमय संध्या सीजन्स विद कृष्णा के मौके पर शास्त्रीय गायिका विधि शर्मा ने अपने खूबसूरत प्रस्तुतिकरण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच विधि ने मीरा भजन, अष्टछाप के कुछ कवियों के पद् गाये जो छ: ऋतुओं पर आधारित कृष्ण की लीलाओं एवं भक्ति के विभिन्न रूप दर्शाती रचनायें थी। सीजन्स विद् कृष्णा शीर्षक से आया उनका नया भजन बंसी वाला आजो म्हारे देस, भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी (निदेशक बिमटेक), अनुराधा प्रसाद (निदेशक, बी.ए.जी. नेटवर्क), सतीश उपाध्याय, आरती मेहरा, गायक शकील अहमद, बांसुरी वादक अजय प्रसन्ना आदि सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें