सांसद ने पार्क विकसित करने के कार्य की शुरूआत की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. उदित राज ने सोमवार को किराड़ी और नांगलोई विधानसभा को जोड़ने वाले नांगलोई रेलवे स्टेशन के पार्क को विकसित करने की शुरूआत की। करीब डेढ़ एकड़ में बनाए जाने वाले इस पार्क के लिए उन्होंने अपने सांसद निधि से 86 लाख रुपये दिए हैं। पार्क में लाइट्स, बेंच, आराम के लिए छतरी सहित बैठने का इंतजाम भी किया जाएगा। इसके अलावा डा. उदित राज ने किराड़ी विधानसभा में चार अलग-अलग स्थानों नांगलोई रेलवे स्टेशन पार्क, रतन विहार, किराड़ी गांव और हरी एन्क्लेव में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन भी किया। यह लाइटें उन्होंने अपनी सांसद निधि से लगवाई है।