फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या धूमधाम से मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई शनि अमावस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । राजधानी में शनिवार को शनि अमावस्या धूमधाम केे साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शनिदेव की आराधना की और मंदिरों तेल से अभिषेक किया। शनि अमावस्था महोत्सव शनिधाम, कालकाजी स्थित भैरव मंदिर, चांदनी चौक स्थित श्री शिव नव ग्रह मंदिर, कनाट प्लेस, द्वारका सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित शनि मंदिरों में मनाया गया। सभी जगह मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा अर्चना सिलसिला आधी रात के बाद ही शुरू हो गया। श्रद्धा इतनी कि घंटों लाइनों में खड़े होकर लोगों ने पूजा-अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। कनाट प्लेस स्थित शनि मंदिर में पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालुओं के अनुसार, इस दिन शनि पूजा व तेल से अभिषेक करने से व्यक्ति का जीवन क्षण मात्र में बदल सकता है। शास्त्रों में उल्लेख है सारा ब्रह्मांड ग्रहों से नियंत्रित है और शनि मुख्य नियंत्रक है। शनि क्रूर नहीं, बल्कि ग्रहों की अदालत में प्रमुख कर्म फलदाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें