फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 गांवों में पुतला दहन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 60 गांवों में पुतला दहन करेंगे किसान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। संयुक्त अधिकार किसान आंदोलन के बैनर तले चल रहे आंदोलन को मजबूत करने के लिए जिले को छह भागों में बांटा गया है। अलग-अलग टीमों को रविवार को 60 गांवों में पुतला दहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान नेता रविंद्र भाटी ने बताया कि कचैड़ा, सादौपुर, बादलपुर के नजदीक जीटी रोड पर पुतला दहन के लिए डा. रूपेश वर्मा, जगवीर नंबरदार, वीर सिंह नागर को जिम्मेदारी दी है। लड़पुरा और डाढा गांव पर रविंद्र भाटी स्वयं रहेंगे। दनकौर क्षेत्र में अमित पहलवान और अंसल क्षेत्र में सुनील फौजी पुतला दहन करेंगे। उन्होंने बताया कि किसान लगातार 39 गांवों में 10 फीसदी भूखंड देने, 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा देने, स्थानीय युवकों को रोजगार देने की मांग कर रहे है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें