फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस के 25 लाख लेकर संविदाकर्मी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घूस के 25 लाख लेकर संविदाकर्मी फरार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आजकल एक वाक्या चर्चा का विषय बना हुआ है। एक अधिकारी ने किसी बिल्डर का काम करने के लिए 25 लाख रुपये बतौर घूस सौदा कर लिया। काम करने के बाद तीन दिन 25 लाख रुपये लेने के लिए किसी संविदा पर तैनात चपरासी को भेज दिया। चपरासी ने बिल्डर से पैसे ले लिए, लेकिन अधिकारी को देने नहीं गया। अधिकारियों ने उसे फोन किया तो उसने खुद से लूटपाट की जानकारी दी। इसके बाद फोन नहीं उठाया। अब उसने प्राधिकरण से नौकरी भी छोड़ दी और फरार हो गया। अब अधिकारी पछताते फिर रहे हैं। घूस का पैसा होने के कारण एफआईआर भी नहीं करा पा रहे। जब से यह घटना घटी है तब से प्राधिकरण में चर्चा का विषय बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें