फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम ने बुराड़ी में 13 अवैध निर्माण गिराए

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने बुराड़ी में 13 अवैध निर्माण गिराए
विज्ञापन

- पिछले तीन दिन में निगम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में नगर निगम प्रशासन ने सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन के भीतर निगम के अधिकारियों ने 13 अवैध निर्माण को गिरा दिया है, जबकि कुछ की तैयारी में अधिकारी जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों ने पूरे इलाके में निरीक्षण कर अवैध निर्माणों की सूची तैयार कर ली है। अधिकारियों को काफी समय से इन अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि स्वरूप नगर में ही11 अवैध निर्माणों को गिरा गया, जबकि गढ़ी बुराड़ी, संत नगर एक्सटेंशन एरिया में एक-एक अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। बुराड़ी के बाद अब निगम आस-पास की अवैध कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें