फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएल में दाखिला शुरु करने के लिए प्रधानमंत्री से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसओएल में दाखिला शुरू
विज्ञापन

करने के लिए पीएम से गुहार
नई दिल्ली। डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(एसओएल) में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई गई है। एसओएल स्टाफ एसोसिएशन सचिव जे.एम खुटिंगया ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख मामले में हस्तक्षेप कर यूजीसी व दिल्ली विश्वविद्यालय को दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी देने को कहा है। खुटिंया का कहना है कि अब तक दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है जबकि रेगुलर कॉलेजों में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ओपन लर्निंग की फैकल्टी दाखिले में देरी से काफी चिंतित है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि एसओएल के प्रमुख धारक होने के बावजूद हमें इस गंभीर शैक्षणिक मुद्दे के बारे में कभी भी सूचित नहीं किया गया। हमसे इसके समाधान के लिए राय भी नहीं ली गई। पत्र की एक कॉपी मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी भेजी गई है। जे.एम खुटिंया ने यूजीसी अध्यक्ष, डीयू वीसी से अपील की है कि वह लाखों बच्चों के साथ न्याय करे, क्योंकि वह उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए इंतजार कर रहे हैं। एसओएल दाखिले के लिए प्रशासन को यूजीसी से मंजूरी मिल गई है और इस सप्ताह से दाखिले शुरू होने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें