फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद होगा एम्स का दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह बाद होगा एम्स का दीक्षांत समारोह
विज्ञापन

- पिछले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉक्टरों को किया था सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में दो माह बाद दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। पिछली बार यहां के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉक्टरों को सम्मानित किया था। बताया जा रहा है कि इस बार संस्थान का 46वां दीक्षांत समारोह अक्टूबर में होना तय हुआ है। एम्स प्रबंधन के सूत्रों की मानें तो इस बार उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू संस्थान के बेहतर डॉक्टरों को मेडल देकर सम्मानित कर सकते हैं। जल्द ही एम्स की ओर से उपराष्ट्रपति को आमंत्रण पत्र भी भेजा जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दीक्षांत समारोह को लेकर जल्द ही डॉक्टरों के परिधान भी तय कर लिए जाएंगे। इसके अलावा समारोह के दौरान एम्स में लंबित पड़ी कुछ योजनाओं की शुरुआत भी हो सकती है। साथ ही कुछ इमारतों का उद्घाटन भी किया जा सकता है। हालांकि दीक्षांत समारोह को लेकर संस्थान में चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। एम्स प्रबंधन ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों पर समीक्षा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें