फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 70 साल बाद भी समस्या बरकरार:पम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजादी के 70 साल बाद भी समस्या बरकरार : पम्मा
नई दिल्ली। जाग उठा भारत मुहिम के तहत नेशनल अकाली दल ने सदर बाजार पर नुक्कड़ तिरंगा सभा का आयोजन किया। सभा में आंतकवाद, भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार के साथ दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने इस सदर बाजार के बारह टूटी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी आम आदमी प्रतिदिन कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। भ्रष्टाचार, आंतकवाद, महंगाई अभी भी बड़ी समस्या है। समस्याओं का अंबार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूलों से हजारों छात्र 12वीं पास करते हैं, लेकिन आज भी सभी को दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिल पाता। जाग उठा भारत के संयोजक ललित सुमन ने कहा कि देशभक्ति की भावना जब तक दिल से नहीं उठेगी तब तक स्वार्थ से ऊपर उठकर कोई राष्ट्र हित का काम नहीं करेगा। इस मौके पर जाग उठा भारत के संरक्षक डॉ. महेश बापू गांधी, सरवेश्वर महाराज गिरि, राकेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें