फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थानकी अव्यवस्था पर ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर और अलीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------------------
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान की अव्यवस्था पर ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल 600 करोड़ रुपये की लागत से बना है। यहां जेवर, दनकौर, दादरी, बुलंदशहर और अलीगढ़ के गरीब लोगों के इलाज के लिए आते है, लेकिन अस्पताल में व्यवस्थाएं कुछ दिनों तक ठीक रही, लेकिन बाद में चरमरा गई है। अस्पताल में घूस लेकर कर्मचारियों की भर्ती के मामले की जांच कराने, अस्पताल में संपूर्ण इलाज की व्यवस्था कराने समेत अन्य मांग की गई है। इस मौके पर राजीव मलिक, विश्वास गुर्जर, प्रताप नागर समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें