पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारों से वसूला 20 हजार का जुर्माना
जेवर। नगर पंचायत जेवर की टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बे के बाजार में छापेमारी कर पॉलीथिन बेचते 10 दुकानदारों को पकड़ा। जिन पर नगर पंचायत ने लगभग 20 हजार का जुर्माना लगाते हुए वसूली भी कर ली है। नगर पंचायत अधिकारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि रामेश्वरम जलपान गृह पर 2500 रुपये, बीकानेर मिष्ठान 1000 रुपये, परचून रोहित तायल 5000 रुपये, राम जिंदल 500 रुपये के अलावा रेहड़ी ठेली पर फल व सब्जी बेचने वालों के चालान करके जुर्माना वसूला गया है। कस्बे में जब तक पॉलिथीन पर पूरी तरह से रोक नहीं लग जाती छापेमारी अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों के साथ समान लेकर जाने वालों से भी जल्द ही जुर्माना वसूलना शुरू किया जाएगा।