फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार के बाढ़ पीड़ितों के लिए इंतजाम नाकाफी : विजेन्द्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों के लिए इंतजाम नाकाफी : विजेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के रहने, खाने, पेयजल उपलब्ध कराने, सफाई और चिकित्सा के संबंध में उचित इंतजाम नहीं किए हैं। दरअसल, सरकार बाढ़ आने के बाद जागी है और आनन-फानन में स्थिति से निपटने की चेष्टा कर रही है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों को परेशानी होना स्वाभाविक है। इतना ही नहीं, बाढ़ पीड़ितों के मवेशी भी बुरी तरह प्रभावित हैं। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में हर साल बाढ़ आती है और यमुना के किनारे रहने वाले गरीब इससे प्रभावित होते हैं। इसके बावजूद दिल्ली सरकार प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए समय से पहले कोई योजना बनाने में विफल रही। जब भी बाढ़ आती है सरकार अस्थायी प्रबंध करने की चेष्टा करती है और वे नाकाफी सिद्ध होते हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार दिल्ली में बाढ़ को लेकर पहले ही विस्तृत योजना पर काम करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें