फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य श्रेणी के दाखिले व ईडब्लयूएस की खाली सीटों की जानकारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों
विज्ञापन

से मांगी दाखिले की जानकारी
नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी आवंटित भूमि पर चल रहे गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों से शैक्षणिक सत्र 2018-19 के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के तहत दूसरी कक्षा से ऊपर की कक्षाओं में हुए दाखिले की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही निदेशालय ने ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग की खाली सीटों की जानकारी देने को कहा है। स्कूलों को यह जानकारी निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉड्यूल पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया है। ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग की वह सीटें, जो कि स्कूल छोड़ने या किसी अन्य कारणों से खाली हुई हों। इस तरह की सीटों के विवरण को 10 अगस्त शाम छह बजे तक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इसकी अवहेलना करने पर स्कूल के खिलाफ आरटीई कानून 2009 और डीएसईआरए 1973 के प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कवायद का उद्देश्य वर्तमान शैक्षणिक सत्र में खाली पड़ी सीटों को भरना है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें