फोटो---
नींद से जागा प्राधिकरण, शुरू हुई नालों की सफाई
ग्रेटर नोएडा। पांच दिन लगातार बारिश के बाद प्राधिकरण की नींद खुली है। पानी निकासी के लिए नाले और सीवर लाइन की सफाई शुरू हो गई है। रविवार को सेक्टर एक की सड़कों के दोनों तरफ सीवर और नाली साफ की गई। दरअसल, बारिश में यहां करीब तीन फीट पानी भर गया था। बृहस्पतिवार को बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया था। बाढ़ जैसे हालात बन गए थे, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पानी में कई कारें तक डूब गई थी। बारिश से पहले प्राधिकरण के सभी दावों की पोल खोल खुल गई थी। रविवार को प्राधिकरण ने सेक्टर एक में अरिहंत आर्डेन और इको विलेज वन सोसायटी के बीच 24 मीटर रोड के सीवर और नाले को साफ किया। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी सफाई का काम शुरू कराया गया है। ब्यूरो