फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिडिय़ाघर में विश्व बाघ दिवस पर बाघ को बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व बाघ दिवस पर बाघ को बांधी राखी
विज्ञापन

-लोगों ने बाघ संरक्षण का लिया प्रण
अमर उजाल ब्यूरो
नई दिल्ली। चिड़ियाघर में रविवार को विश्व बाघ दिवस पर बाघ संरक्षण के प्रति छात्रों और लोगों को जागरूक किया। लोगों ने बाघों के संरक्षण का प्रण लेते हुए बाघ के मॉडल को राखी भी बांधी और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। बाघों के संरक्षण अभियान के तहत चिड़ियाघर में 15 अगस्त तक प्रदर्शनी लगाई गई है। चिड़ियाघर के निदेशक सुन्नेश बक्शी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सेंट्रल जू अथॉरिटी, वर्ल्ड वाइल्ड फंड, एनटीसीए, डब्ल्यूटीआई और अन्य विभागों के साझा प्रयास से विश्व बाघ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने काफी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। चिड़ियाघर के एजुकेशन क्यूरेटर रियाज अहमद खान ने बताया कि बाघ भारत की संपदा का हिस्सा है और विलुप्त होती बाघ प्रजाति को बचाने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें