बदायूं के ध्यानार्थ
-------------
डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
जान गंवाने वाले ने पहन रहा था हेलमेट, दूसरा घायल
नोएडा सेक्टर-66 से बदायूं जा रहे थे दोनों युवक
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में छपरौला गांव के पास जीटी रोड पर बुधवार रात बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नोएडा सेक्टर-66 ममूरा निवासी बाइक सवार शिवम (21) की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई मनोज कुमार घायल हो गया। हादसे के वक्त शिवम ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात नोएडा से दवा लेकर अपने पैतृक घर बदायूं जा रहे थे। जीटी रोड छपरौला के पास बाइक चला रहे शिवम को झपकी आ गई और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में घायल दोनों युवकों को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शिवम को मृत घोषित कर दिया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि झपकी आने से बाइक सवार की मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।