फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. तलत अहमद दूसरी बार कश्मीर यूनिवर्सिटी के कुलपति बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के लिए उपयोगी......
विज्ञापन

फोटो....
प्रो. तलत अहमद दूसरी बार कश्मीर
यूनिवर्सिटी के कुलपति बने
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. तलत अहमद कश्मीर यूनिवर्सिटी के कुलपति बनाए गए हैं। प्रो. तलत अहमद जामिया के कुलपति बनने से पहले भी कश्मीर यूनिवर्सिटी के कुलपति थे। कुलपति प्रो. तलत अहमद के मुताबिक, कश्मीर यूनिवर्सिटी में कुलपति की दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने की उन्हें बुधवार को ही जानकारी मिली है। वे जामिया की तर्ज पर ही छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा मुहैया करने की कोशिश करेंगे। प्रो. अहमद के मुताबिक, बुधवार को राष्ट्रपति व केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर रामनाथ कोविंद के समक्ष अपना प्रजेंटेशन दे दिया है। जब विजिटर उन्हें जामिया से कुलपति के पदभार से मुक्त करेंगे, उसी के बाद कश्मीर यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में कामकाज संभालेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें