60 किलो पॉलीथिन जब्त, 57 हजार का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा। प्रशासन, प्राधिकरण और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने बुधवार को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानदारों से 60 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। इन पर 57 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही टीम नोएडा के सेक्टर 63, 57, 8, 10 व 11 जबकि ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव की सब्जी व फल मंडी, बीटा वन के बाजार में भी पहुंची। यहां दुकानदार 50 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे थे। 10 दुकानदारों के पास सात किलो पॉलीथिन जब्त की है। इन पर 17 हजार का जुर्माना लगाया है। बाकी पॉलीथिन नोएडा से जब्त की गई है। वहीं, टीम ने दुकानदारों से भविष्य में इसका प्रयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी। साथ ही कहा कि ऐसा करते पाए जाने पर जेल भी जाना पड़ सकता है। ब्यूरो