फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पशु चिकित्सालय में चला रहे है निजी क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु अस्पताल में चल रहा निजी क्लीनिक
विज्ञापन

इलाज के नाम पर अधिक फीस वसूल रहे डॉक्टर, डीएम से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दनकौर कस्बा के सरकारी पशु चिकित्सालय में निजी क्लीनिक चलाने का मामला सामने आया है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट गुंजा सिंह को ज्ञापन भी सौंपा है। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सरकारी डॉक्टरों द्वारा निजी क्लीनिक चलाया जा रहा है। किसानों से पशुओं के इलाज के नाम पर मोटी फीस वसूली जाती है। सरकारी दवाइयां मुहैया कराने के बजाय डॉक्टर उन्हें पास से दवाई दे रहे हैं। इस मौके पर संगठन के जिला संरक्षक संजय भैया तुगलपुर, मास्टर दिनेश नागर, संजय भैया, राकेश नागर, प्रेम प्रधान, प्रदीप नागर एडवोकेट, परविंदर तंवर, दिनेश भाटी, कृष्ण एडवोकेट, प्रमोद नागर, राहुल, मोहित, संजय नागर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें