ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्री परेशान
नई दिल्ली। ट्रेनों की लेटलतीफी से तो यात्री परेशान है ही साथ ही ट्रेनों के निरस्त होने के कारण भी यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। निर्माण कार्य व तकनीकी कारणों से रोजाना कई रूट की ट्रेनें निरस्त हो रही है। इसके इस वजह से ट्रेनों में बिना आरक्षित सीट के ही यात्रा करने को यात्रियों को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को यात्रियों को उस समय परेशान होना पड़ा जब उनकी ट्रेन को निरस्त करने की घोषणा की गई। रेलवे तकनीकी कारणों से मंगलवार को महानंदा एक्सप्रेस, सिंगरौली-वाराणसी एक्सप्रेस और वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त कर दिया। इसके अलावा रेलवे ने 26 जुलाई को ट्रेन संख्या 15484 दिल्ली जंक्शन-अलीपुर एक्सप्रेस ट्रेन को भी निरस्त रखने का निर्णय लिया है। उधर अमृतसर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग के चलते अमृतसर-मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस ट्रेन को 1 अगस्त तक धुरी स्टेशन से ही संचालित करने का निर्णय लिया है। यातायात ब्लॉक के दौरान वाराणसी-बड़ोदरा महामना एक्सप्रेस तीन अगस्त तक निरस्त की गई है। इसी तरह साबरमती एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, सियालदा एक्सप्रेस भी तीन अगस्त तक निरस्त रहेंगी। हालांकि उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल ट्रैफिक ब्लॉक के निर्णय को वापस ले लिया है।