हिंदू युवा वाहिनी ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
दनकौर। दनकौर के हिंदू युवा वाहिनी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की। मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि इस दौरान जिले में यूपीपीसीएल और एनपीसीएल द्वारा बढ़ाए बिजली की दरें, जर्जर तार ठीक कराने और भ्रष्टाचार में लिप्त संविदाकर्मियों पर कार्रवाई समेत पांच समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान हरीश शर्मा, अतुल मित्तल, नरेंद्र ठाकुर और विकास शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो