फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके पुरम पुलिस ने ठगी करने वाले दो सगे भाईयो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरके पुरम पुलिस ने ठगी में
विज्ञापन

दो सगे भाइयोें को दबोचा
नई दिल्ली। आरकेपुरम थाना पुलिस ने ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल के आकार के शीशे के टुकड़े बेचकर ठगी करते थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ठगी व वाहन चोरी के नौ मामले सुलझाने का दावा किया है। इनके पास से चोरी के दो वाहन, पांच मोबाइल फोन और मोबाइल के आकार के पांच शीशे के टुकड़े बरामद किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि आरकेपुरम थानाध्यक्ष हरीश चंदर व भीकाजी कामा प्लेस चौकी प्रभारी हरबीर सिंह की विशेष टीम ने जांच के बाद सगे भाई खुर्रम व अकरम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी मोबाइल के आकार के शीशे के टुकड़े को आई-फोन बताकर बेच रहे थे। दोनों भाई सिद्घार्थ बस्ती, आश्रम के रहने वाले हैं। आरोपी कई बार पुलिस अफसर बनकर भी ठगी करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें