हर तल पर बिजली कनेक्शन और दरें कम करने की मांग
ग्रेटर नोएडा। गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा ने विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन को पत्र लिखकर बहुमंजिला इमारतों में तल के अनुसार कनेक्शन देने की मांग की है। अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने बताया कि शहर में नोएडा पावर कंपनी बिजली की आपूर्ति करती है। 60 मीटर के मकान पर अब कम से कम 5 किलोवाट का कनेक्शन दिया जाता है, जबकि फ्लोर के अनुसार अलग-अलग परिवार इन मकानों में रहते हैं। दिल्ली में हर तल पर अलग अलग कनेक्शन दिया जाता है। वहां बिजली की दरें तीन रुपये 20 पैसा प्रति यूनिट है, जबकि ग्रेटर नोएडा में दर कम से कम 6 रुपये यूनिट है। इन दरों को कम किया जाना चाहिए। साथ ही अलग-अलग तल पर अलग कनेक्शन दिए जाए। ब्यूरो