फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ आमजन के बयान दर्ज करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबेरी हादसा
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ आमलोगों के बयान दर्ज करेगी पुलिस
- बिसरख कोतवाली में दर्ज करा सकते हैं बयान, मजिस्ट्रेटी जांच के लिए 25 तक दे सकते हैं जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट स्थित शाहबेरी गांव में हुए दर्दनाक हादसे के केस में कोई भी अपने बयान दर्ज करा सकता है। बिसरख कोतवाली पुलिस इस मामले में आम आदमी व पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस में लोगों से भी मामले में बयान दर्ज कराने के लिए अपील की है। वहीं, मजिस्ट्रेटी जांच के लिए आम लोग 25 जुलाई तक जानकारी भी दे सकते हैं। शाहबेरी गांव हादसे के दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस अधिक से अधिक साक्ष्य और गवाह जुटाने में जुट गई है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के केस में कोई भी आम व्यक्ति अपने बयान दर्ज करा सकता है। यह बयान दोषियों को कड़ी सजा दिला सकते हैं। वहीं इस घटना की जांच कर रहे अपर जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से इस मसले से जुड़े साक्ष्य या तथ्य देने के लिए 25 जुलाई तक का समय दिया है। अपर जिलाधिकारी कुमार विनीत ने बताया कि कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय संख्या 111 में उपस्थित होकर अपना तथ्य या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें