दो साल भारत, दो साल न्यूयार्क
में पीएचडी का मौका
नई दिल्ली
आईआईआईटी दिल्ली (इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी) और बफेलो यूनिवर्सिटी में ज्वाइंट ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के लिए समझौता हुआ है। इसमें छात्र को दो साल भारत और दो साल न्यूयार्क स्थित कैंपस में रिसर्च का मौका मिलेगा। आईआईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. पंकज जलोटे के मुताबिक, दोनों संस्थान पीएचडी प्रोग्राम में एक साथ पढ़ाई करवाएंगे। इसे शुरू करने का मुख्य मकसद अनुसंधान के क्षेत्र को बढ़ावा देना है। उक्त दोनों संस्थान शोध भी साझा करेंगे। डिग्री प्रोग्राम समाप्त होने के बाद डिग्री में संयुक्त रूप से दोनों संस्थानों का नाम लिखा होगा।