स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल टली
नई दिल्ली। कई लंबित मांगों पर लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने से नाराज केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 20 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। पिछले दो दिन में उपराज्यपाल कार्यालय व सचिवालय में आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद यूनियनों ने हड़ताल की जगह मांग दिवस मनाने का फैसला किया है। नेशनल पब्लिक हेल्थ अलाएंस के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि अब 20 जुलाई को सभी अस्पताल कर्मचारी यूनियन अपने-अपने संस्थान में प्रदर्शन करेंगी और पीसीए लागू करने, कान्ट्रेक्ट कर्मचारियों को पक्का करने और वर्दी भत्ता 1800 रुपये प्रतिमाह करने जैसी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करेंगी।