डीयू दाखिले के लिए श्रेणी
बदलाव का समय बढ़ा
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी श्रेणी में बदलाव न करा पाने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। डीयू ने इसके लिए समय बढ़ा दिया है। श्रेणी में बदलाव के लिए दिए गए समय पर डीयू के कॉन्फ्रेंस सेंटर नहीं पहुंच पाने वाले छात्रों के पास ऐसा करने के लिए बृहस्पतिवार तक का आखिरी मौका दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें डीयू आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह अब 19 जुलाई शाम पांच बजे तक पंजीकरण फॉर्म की स्केन्ड कॉपी और श्रेणी का प्रमाण पत्र भेज सकते हैं। मालूम हो कि श्रेणी में बदलाव के लिए डीयू ने 16 और 17 तारीख दी थी, ताकि छात्र श्रेणी में सुधार करके छठी कटऑफ में दाखिला ले सकें। बड़ी संख्या में छात्र यह बदलाव नही करा सके थे। ऐसे अब उन्हें यह सुविधा दी गई है।