फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण पर पानी की एनओसी न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण पर पानी की एनओसी न देने का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर ने मंगलवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम पत्र सौंपा है। एसोसिएशन का आरोप है कि एक तरफ एनजीटी ने उन उद्योगों को बंद करने का आदेश दे रखा है, जिनके पास वाटर एनओसी नहीं है। वहीं प्राधिकरण वाटर एनओसी जारी नहीं कर रहा है। इससे उद्यमियों को दिक्कत आ रही है। एसोसिएशन के चेयरमैन एसपी शर्मा ने बताया कि नवंबर, 2017 में प्राधिकरण को कई आवेदन दिए गए थे, जो अभी तक लंबित है। इससे उद्यमी परेशान है। उनको उद्योग बंद होने का खतरा सता रहा है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित रखरखाव नहीं हो रहा है। सड़क टूटी पड़ी है। बरसात होने पर जल भराव हो जाता है। उत्पादन बंद हो जाता है और कच्चे माल का भी नुकसान होता है। इस संबंध में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र को भी शिकायत भेजी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें