मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे किसानों की समस्याएं : नागर
ग्रेटर नोएडा (ब्यूरो)। सोमवार को मायचा गांव में विकल मास्टर, डाबरा गांव में सुरेंद्र के आवास पर और सिग्मा सेक्टर में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर का भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया। उनके साथ क्राइम फ्री इंडिया फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान अमित भाटी का उनके सामाजिक कार्यों के लिए स्वागत किया गया। नवाब सिंह नागर ने कहा कि 25 साल से समाज की सेवा कर रहा हूं। किसान और अन्य लोगों की समस्याओं का समाधान करने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने पहलवान अमित भाटी के कार्यों की प्रशंसा की। सभी किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा जाएगा और उनका समाधान निकलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर बाल किशन प्रधान, राज सिंह प्रधान, सेलक प्रधान, ईश्वर पहलवान, जसवीर भाटी, अरुण भाटी, प्रशांत पहलवान, हरेंद्र गुर्जर आदि लोग उपस्थित थे। ब्यूरो