फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्रा का सुराग नहीं लगने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

छात्रा का सुराग नहीं लगने पर कोतवाली पर प्रदर्शन
5 मई को हुई थी अगवा, पुलिस नहीं लगा पाई सुराग

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव से अपहृत बीए की छात्रा का दो माह बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। मंगलवार को गांव के लोग बिसरख कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन में छात्रा नहीं मिली तो एसएसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि 5 मई को छात्रा को अगवा किया गया था। छात्रा के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद न तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और न ही छात्रा को बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि छात्रा की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है, जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें