फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिथि शिक्षकों को स्कूल किए जाएंगे आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों को आवंटित होंगे स्कूल
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्देश दिया है कि जिन स्कूलों में नियमित शिक्षक नहीं हैं, वहां अतिथि शिक्षकों को लगाया जाए। शिक्षा सचिव भेजे पत्र में उन्होंने यह काम दो सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि उनके संज्ञान में आया है कि अतिथि शिक्षकों का एक बड़ा पैनल होने के बावजूद कई स्कूलों में अब भी शिक्षक नहीं हैं। इसके अलावा नियमित शिक्षकों के स्थानांतरण के कारण कई अतिथि शिक्षकों को हटा दिया गया है। इनमें से किसी को भी नए स्कूल आवंटित नहीं किए गए हैं। ऐसे शिक्षकों को तत्काल नए स्कूल आवंटित किए जाएं। जो अतिथि शिक्षक 2017-18 से पहले कार्य कर रहे हैं, उनका नवीनीकरण पूरे शैक्षिक वर्ष के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें