यमुना सिटी।
गलगोटियास यूनिवर्सिटी में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के प्री-क्वालिफायर का ऑफलाइन राउंड आयोजित किया गया। इसमें 406 प्रविष्टियों में से चुनी गईं 152 छात्र टीमें राष्ट्रीय चुनौतियों के तकनीकी समाधान और प्रोटोटाइप तैयार करने में जुटी हैं। ये टीमें इसरो, डीआरडीओ, गृह मंत्रालय और एआईसीटीई जैसे प्रमुख संस्थानों की ओर से तय की गई 227 समस्याओं पर काम कर रही हैं। यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि छात्रों को व्यावहारिक व सामाजिक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ब्यूरो