अनाथालयों में बच्चों को दी खाद्य सामग्री
नोएडा। रायन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को क्रिकेट, शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। वहीं, स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने अनाथालयों में जाकर बच्चों को खाद्य सामग्री दी। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। स्कूल चेयरमैन ने बच्चों को संदेश भी दिया। ब्यूरो