फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो ट्रि पिंग जोन की निकली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ही दिन निकली नो ट्रिपिंग जोन की हवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की ओर से नोएडा को नो-ट्रिपिंग जोन तो घोषित कर दिया है। मगर ट्रिपिंग से शहर को पहले ही दिन मुक्ति नहीं मिली। बल्कि कई सेक्टरों में बिजली का आनाजाना जारी रहा। कई सेक्टरों में सुबह से 4 से 5 घंटे तक बिजली गायब रही। वहीं, विभाग की लापरवाही के कारण बुधवार को सेक्टर-62 में कई वाहन जल गए। इसके अलावा भी शहर के विभिन्न सेक्टरों में आपूर्ति को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली कि आखिर यह कैसा नो ट्रिपिंग जोन है। उधर, यूपीपीसीएल के मुख्य अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि नो ट्रिपिंग जोन घोषित कर दिया गया है लेकिन अभी कुछ कार्य बाकी है। उनके पूरा होने के बाद इस तरह की समस्या खत्म हो जाएगी। हालांकि जो ट्रिपिंग की बात सामने आई हैं वह शट डाउन लेकर लोकल फाल्ट दूर किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें