प्राधिकरण ने एक दिन में लगाए एक लाख से ज्यादा पौधे
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने स्वतंत्रता दिवस पर एक दिन में एक लाख से ज्यादा पौधे लगाए। इसके साथ ही एक दिन में 23 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति प्राधिकरण ने कर ली। यह एक तरह से रिकॉर्ड है। दरअसल, जीएम राजीव त्यागी ने 87 हजार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन करीब एक लाख चार हजार पौधे लगाए गए। जो कि लक्ष्य से ज्यादा है। अभियान के तहत एमपी टू पर एलिवेटेड रोड के नीचे, सेक्टर-72 मेट्रो लाइन नीचे सेंट्रल वर्ज , सेक्टर-145 मेट्रो लाइन के नीचे, सेक्टर-62, 63, 64 की रोड नंबर-6, सेक्टर-60, 150, याकूतपुर, सेक्टर-151, 166 और 167, 137 सहित करीब 50 स्थानों पर पौधरोपण किया गया। सेक्टर-44 में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पौधरोपण किया। सेक्टर-122 में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के प्रमुख सचिव आर के सिंह ने पौधे लगाए। प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने भी पौधरोपण किया। ब्यूरो